प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ, बिहार द्वारा संचालित बाल संस्कारशालाओं के बारे में
बाल संस्कारशाला का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चे –बच्चियों को निःशुल्क संस्कारयुक्त शिक्षा देना है । इसमें नर्सरी से दशवीं कक्षा तक के स्लम एरिया के बच्चों को किसी सार्वजनिक स्थान (यथा – पंचायत भवन, मंदिर परिसर, स्कूल परिसर या निजी आवास, सरकारी स्थल ,इत्यादि) पर शिक्षा के साथ संस्कार दिया जाता है । इसमें पढ़ाने वाले सभी मार्गदर्शक एवं शिक्षक विभिन्न विश्वविद्यालय के छात्र तथा प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के सक्रिय सदस्य होते है । प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के द्वारा पटना के 30 से ज्यादा जगहों पर बाल संस्कारशाला का संचालन किया जा रहा है । बाल संस्कारशालाओं के विवरण इस प्रकार है :-
Main Objectives of Bal Sanskarshala
Value-Based Education
Developing good values, character, discipline, and respect in children.
Free Education
Providing quality education free of cost to underprivileged children.
Personality Development
Developing confidence, communication skills, creativity, and overall personality in children.
Social Inclusion
Promoting equality, cooperation, and a sense of belonging among all children.
Sunday Motivational Seminar प्रत्येक रविवार को प्रातः 08:00 बजे से 10:00 बजे एवं सायं 04:00 बजे से 06:00 बजे तक आयोजित होता है|